फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष इदरीश व रिजवान ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सत्ता आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था कि सबका साथ, सबका विकास करेंगे। इसी नारे के साथ देश और प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा की देश और प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए विकास किया है।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित संजीदा हॉस्पिटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने भयमुक्त समाज की स्थापना की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का गौरव बढ़ाया है। इदरीश ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत से फिर से सत्ता में आएगी। वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने की। बैठक में प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी जसबीर सिंह, शादाब त्यागी, मुजफ्फरनगर प्रभारी शना हैदर, जिला महामंत्री डा. आस मोहम्मद, नगराध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, डा. हबीब, नीरज जैन, अंकित जैन, खलील अंसारी, उस्मान चौधरी, मोहम्मद युनुस, मोहम्मद मुर्तजा रथेड़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें