फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतेंद्र ने ही कराया था भाई से सोनम का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सतेंद्र ने ही कराया था भाई से सोनम का रिश्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के गांव झबरपुर के पास मांडला के जंगल में युवक-युवती की लाश मिलने की वारदात पारिवारिक रिश्तों और प्रेम-प्रसंग के बीच उलझी हुई है।
सनसनीखेज वारदात से जहां युवक-युवती के परिजन सकते में हैं, वहीं वे इस मामले में सामाजिक मान-मर्यादा का क्षय होने के भय से कुछ बोलने को भी तैयार नहीं हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सतेंद्र व सोनम के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि सतेंद्र के रिश्ते की बाद पूर्व में सोनम के साथ चली थी, जो किसी कारणवश परवान नहीं चढ़ सकी। हालांकि दोनों के बीच तभी से मोबाइल पर लगातार बातें होती रहती थीं। इसी दौरान करीब साढ़े तीन साल पूर्व सतेंद्र की शादी उत्तराखंड के लक्सर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कनकिया रायसी निवासी प्रियंका पुत्री मिलकी से हो गई, जिससे उसे दो लड़कियां भी हैं। हालांकि इसके बावजूद उसके सोनम से लगातार मधुर संबंध बने रहे। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व सतेंद्र ने ही एक परिचित के माध्यम से सोनम के रिश्ता अपने छोटे भाई अमित से तय करा दिया था। दोनों ने लोकलाज के डर से शुक्रवार को ही बाइक से झबरपुर के पास पहुंचकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिताबपुरी के प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था सतेंद्र
पुरकाजी। छोटे भाई अमित की होने वाली पत्नी सोनम के साथ सल्फास खाकर आत्महत्या करने वाला सतेंद्र राणा बीएड कर चुका था और फिलहाल गांव सिताबपुरी में ही स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के रूप में काम कर रहा था। वहीं, होने वाले पति के बड़े भाई सतेंद्र के साथ खुदकुशी करने वाली उत्तराखंड निवासी सोनम बीकॉम की छात्रा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें