ग्रामीणों ने पुतला फूंका
सिखेड़ा। ग्रामीणों ने बाजार बंद कर आतंकवाद और पाकिस्तान पुतला फूंका। कालू पवार, चौधरी विनोद, सुमित, सर्वेंद्र, इलम सिंह, प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान चौधरी उदयवीर सिंह, चौधरी आदेश, सतेशवर सिंह, भाजपा नेता डाक्टर दानवीर सिंह बहादरपुर, प्रवेश पाल निराना आदि मौजूद रहे। उधर, सूर्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चेयरमैन मांगेराम पाल, प्रबंधक शिवकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल भिक्की मौजूद रहे।