फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैम्प लगाकर भरे बिधवा वृद्धा पेंशन के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में भरे वृद्धा पेंशन के फार्म
विज्ञापन

पुरकाजी। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बुधवार को खंड विकास कार्यालय पर कैंप लगाया गया। समाज कल्याण विभाग के एडीओ लोकेश सैनी के नेतृत्व में आयोजित कैंप में वृद्धाओं के 255, विधवाओं के 85 और विकलांगों के सात फार्म भरे गए। एडीओ ने बताया कि फार्मों का आन लाईन भर दिया गया है। जल्द ही यह लोग योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। कैंप का एडीएम एफ आलोक कुमार ने निरीक्षण कर कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ पंचायत योगेश्वर त्यागी, जिला समाज कल्याण के धर्मेंद्र कुमार, बिलकिश जहां, संजय कुमार के अलावा ग्राम प्रधान नवीन राठी, प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, अर्जुन सिंह, मनीश कुमार, ऋषिपाल सिंह, ऋतुपरण आर्य, प्रवेश कुमार, मगन सिंह आदि रहे।

खेत में पानी जाने पर दो पक्ष भिडे़
पुरकाजी। ग्राम चानचक में बुधवार को बरसात का पानी धर्म सिंह के खेत में जमा हो गया। इस बीच उसने अपने खेत की डोल काट दी। जिसके चलते पानी पड़ोसी कन्हैया के खेत में चला गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से मारपीट का आरोप
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला झोझगान में बुधवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मारपीट करने वालों को थाने में ले आई। इस बीच थाने पर दोनों पक्षों के दर्जनों लोग जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें