विद्यार्थियों ने हंसी खुशी से टीके लगवाए
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में खसरा व रुबेला टीकाकरण हुआ। छात्र-छात्राओं को खसरा व रुबेला बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व प्रयत्न संस्था का योगदान रहा।
एएनएम उमा चौधरी ने आशा शीला, रेखा व रश्मि के साथ टीकाकरण किया। टीकाकरण का निरीक्षण यूनिसेफ से डिस्टिक कोऑर्डिनेटर तरन्नुम सिद्दीकी ने किया। प्रयत्न संस्था के महासचिव असद फारूकी ने अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसको हम सब मिलकर ही दूर भगा सकते हैं। इसीलिए पोलियो की तरह मिजल्स और रुबेला को भी जड़ से मिटाना है। विद्यालय में 310 बच्चों ने हंसी खुशी से टीके लगवाए। तरन्नुम सिद्दीकी ने आश्वासन दिया की वह दोबारा विद्यालय में टीकाकरण कराएंगी, जिससे कि हम सौ प्रतिशत इस बीमारी को मार भगाएं। संस्था निदेशक अशोक सिंघल ने टीकाकरण के फायदे बताते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।