फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटों में घटतौली निकली, नोटिस भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मकांटों में घटतौली निकली, नोटिस भेजे
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने एक सप्ताह पूर्व चार धर्मकांटों को चेक किया था। एसडीएम ने इन धर्मकांटों की जांच करने के निर्देश बांट माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव को दिए थे। वरिष्ठ निरीक्षक की जांच रिपोर्ट में इन धर्मकांटों में घटतौली मिली। एसडीएम के आदेश पर वरिष्ठ निरीक्षक ने धर्मकांटों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नगर के चार धर्मकांटों का निरीक्षण करते हुए उनको चेक किया गया था। जांच पड़ताल करने पर पता चला है कि राठी धर्मकांटा में 35 किलो, भारत धर्मकांटा में 70 किलो, राधा स्वामी धर्मकांटा में 140 किलो तथा एवन धर्मकांटा में 15 किलो की घटतौली निकली। एसडीएम ने बताया कि इन धर्मकांटों के मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अगर समय पर नोटिस का जवाब नहीं दे सके तो, इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें