फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार।दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर रामपुर तिराहे के निकट सामने से आते किसी वाहन की तेज लाइट के चलते चालक की आंखें चौंधियाने से ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में 15 महिलाओं समेत 19 लोग घायल हो गए। सभी लोग गांव जड़ौदा में रिश्तेदार के यहां से रस्म तेरहवीं में शामिल होकर देर रात पुरकाजी क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर निवासी ग्रामीण बृहस्पतिवार को किसी रिश्तेदार के यहां हुई मौत के बाद रस्म तेरहवीं में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंसूरपुर के गांव जड़ौदा गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को अब्दुलपुर का अरविंद चला रहा था, जिसमें अधिकांश महिलाएं सवार थीं। देर रात करीब 8.20 बजे जब ट्रैक्टर-ट्रॉली जड़ौदा से लौटते हुए हाइवे पर छपार क्षेत्र में रामपुर तिराहे के निकट पहुंची, चालक अरविंद सामने से आते किसी वाहन की तेज लाइट से प्रभावित हो गया। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर रामपुर तिराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में राजकली (50) कविता पत्नी अमरेश, लक्ष्मी पत्नी संजय, रेखा पत्नी धर्मपाल, किरण पत्नी नरोत्तम, तारा पत्नी मुकेश, कांति पत्नी रामपाल, मनीषा पत्नी नरेंद्र, पुष्पा पत्नी विशेष, बाला पत्नी अमरपाल, छोटी पत्नी सुंदर, मांगी पुत्री जसबीर, सरोज पुत्री अरविंद, शिखा पुत्री राजेश, कोमल पुत्री छोटाराम आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें