फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड सीसीटीवी कैमरो से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड सीसीटीवी से लैस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो पर अब यात्रियों की निगरानी तीसरी आंख करेंगी। डिपो परिसर में आरएम के आदेश पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। बृहस्पतिवार से कैमरों ने रिकार्डिंग प्रारंभ कर दी है। इसके लिए डिपो में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
परिवहन निगम के सहारनपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने मुजफ्फरनगर डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश एआरएम को दिए थे। इनके आदेश पर डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब डिपो सीसीटीवी से लैस हो गया है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए फिलहाल आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे बाहर सड़क पर बने गेट एवं कैश रूम, ईटीआईएम रूम, यात्री शेड, कर्मचारी विश्राम गृह एवं पूरा बस स्टेशन अब कैमरों की निगरानी में रहेगा। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने दीपावली पर्व पर कमाए 2.98 करोड़
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर रोडवेज ने 2.98 करोड़ रुपये अर्जित किए। गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 4.62 लाख की अधिक आय डिपो को हुई है।
डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि दीपावली पर्व पर दीपावली प्रोत्साहन योजना चलाई गई थी। गत वर्ष यह योजना 17 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक चली। गत वर्ष बस 210 बसों से 863849 किलोमीटर पर 29409584 रुपये आय अर्जित की थी। इस वर्ष 5 नवंबर से 14 नवंबर तक 206 बसों का संचालन हुआ, जिसमें 910158 किलोमीटर पर 29871626 आय अर्जित की है। डिपो द्वारा गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चार बसे कम होने के उपरांत भी 40309 किलोमीटर एवं 462042 रुपये आय अधिक अर्जित की है। योजना में शामिल रहे कर्मचारियों को प्रोत्साहन धनराशि जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें