फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहाना में शाहपुर के भी तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। सोनीपत के गुहाना में ट्रक-कार भिड़ंत में मरने वाले 12 लोगों में शाहपुर के भी तीन लोग शामिल हैं। सूचना आते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन गुहाना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शाहपुर कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी तहसीम (38) पुत्र कदीर, माता वाला मोहल्ला निवासी जैद (22) पुत्र इकबाल और गांव पलड़ी निवासी शादाब (36) पुत्र इमदाद अन्य साथियों के साथ हरियाणा प्रांत के रोहतक में कपड़े की फेरी लगाते थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कैराना के एक युवक की अचानक मौत हो गई थी, जिसके कफन-दफन में शामिल होने के लिए सभी लोग रविवार सुबह रोहतक से कैराना आए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग कैराना से रोहतक लौट रहे थे, जिसके लिए वे एक क्रूजर गाड़ी में सवार हुए थे। रास्ते में पानीपत के गुहाना में उक्त कार की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 12 लोगों की मौत की सूचना मिली, जिनमें अधिकांश कैराना के रहने वाले हैं। मरने वाले अभागों में तहसील, जैद व शादाब के भी शामिल होने की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में तीनों के पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए गुहाना के लिए रवाना हो गए। उधर, भीषण हादसे में कस्बे के तीन युवकों की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। तीनों परिवारों के गुहाना चले जाने के कारण फिलहाल पीड़ित परिवारों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, तहसीम के परिवार में उसकी पत्नी व तीन बच्चे बताए जा रहे हैं, जबकि जैद व शादाब के परिवार के सदस्यों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें