फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल म्हाड़ी पर दो दिवसीय मेले की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले की तैयारी के लिए चरथावल में दुकानें सज गई हैं। कमेटी सदस्यों ने बागड़ राजस्थान से ईंट लाकर चरथावल म्हाड़ी पर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इससे पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों पर नगर परिक्रमा हुई।
विज्ञापन

शनिवार को म्हाड़ी पर जाहरवीर गोगा के भक्त नरसिंह की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत कराई गई। म्हाड़ी भगत पवन कश्यप, शिव कुमार, सरदार भगत, रामफल त्यागी महाबलीपुर, ब्रजलाल, मोहन लाल भगत प्राण प्रतिष्ठा के लिए राजस्थान के देव स्थान बागड़ से पांच ईंटें लेकर आए। कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा सात दिन तक विधिवत अनुष्ठान कराया। शनिवार को म्हाड़ी के भक्तों ने पूरे नगर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व परिक्रमा कराई। बलराम गोयल, विजेंद्र त्यागी, अमरीश, अशोक, मटरू मौजूद रहे। क्षेत्र में गोगा के आखिरी लगने वाले म्हाड़ी मेले के लिए रोहाना मार्ग पर दोनों तरफ दुकानें सज गई है। झूले और रंग बिरंगे खिलौनों की दुकानों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शुभारंभ आज थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी और समिति चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी करेंगे। उधर, महाबलीपुर गांव में म्हाड़ी मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र निशान और प्रसाद चढ़ाया। गांव अलावलपुर में म्हाड़ी मेले में ग्रामीणों ने मत्था टेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें