सेंट्रल जीएसटी की टीम ने की छापेमारी
मुजफ्फरनगर। मेरठ से आई सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शहर में लोहे की ट्रेडिंग की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में कुछ खास नहीं मिलने पर टीम कुछ ही घंटों में लौट गई।
कर चोरी की शिकायत के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम आठ गाड़ियों में जिले में पहुंची। टीम ने मेरठ रोड की गंगा स्टील, तायल स्टील, अजय स्टील आदि के गोदामों पर छापेमारी की। छापेमारी की जानकारी मेरठ की टीम ने स्थानीय वाणिज्यकर अधिकारियों को भी नहीं दी। कुछ घंटे टीम जिले में रही। समस्त जांच पड़ताल कर वापिस मेरठ लौट गई। बाहर से आई टीम के किसी भी अधिकारी ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी।