फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम निर्यात समिति का गठन किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आम उत्पादकों और निर्यातकों की हुई बैठक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में आम उत्पादकों एवं निर्यातकों की बैठक हुई।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम एक्सपोर्टर को चिंहित किया जाए, उसके द्वारा कितनी मात्रा में आम क्रय किया जा सकता है, आम की गुणवत्ता क्या है। जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक से कहा कि आगामी वर्षों में बढ़ोतरी हेतु जिला आम निर्यात समिति का गठन किया जाए और उसके माध्यम से ही जनपद से आम निर्यात हेतु कार्यवाही की जाए। बागवान तारिक मुस्तफा ने बताया कि हंगरी में एक आम की कीमत भारतीय मूल्य के अनुसार 200 से 250 रुपये आंकी गई। जिला उद्यान अधिकारी पाठक ने बताया कि जिले के दो कृषकों तारिक मुस्तफा एवं परवेज मुस्तफा कस्बा पुरकाजी का कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादन निर्यात प्राधिकरण (एपीडा) भारत सरकार में पंजीकरण हुआ है। वैज्ञानिक डा जेके आर्य ने आम बागवानों को उच्च गुणवत्तायुक्त आम उत्पादन करने के लिए सिंचाई एवं उर्वरकों के प्रयोग पर विस्तार से बताया। डॉ आभा जोशी ने बागवानों को सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रयोग के विषय में बताया। इस दौरान राव मुसर्रत बेग़म, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें