फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक पात्र को खाद्यान देगी सरकार: यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक पात्रों को मिलेगी खाद्य सामग्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को राशन दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में पात्रों को लाभ दिया जाएगा और सत्यापन के बाद अपात्रों के कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मशीनों के माध्यम से राशन का वितरण कर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में समीक्षा बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी ने अध्यक्ष को बताया कि जिले में 19227 अंत्योदय कार्ड हैं। 482573 पात्र गृहस्थी योजना के तहत आते हैं। जिले में7225 कार्ड सत्यापन के बाद अपात्र पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। शिकायत मिलने पर 32 दुकानों के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। एफआईआर भी कराई गई है। एक अगस्त से गरीब को अन्न लाभ योजना चलाई जाएगी। इसके तहत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी को भी खाद्य विभाग या खाद्यान्न से संबंधित कोई समस्या है, तो वह उनके मोबाइल 9838115555 पर की जा सकती है। आयोग के सदस्य इस्माइल खां को शिकायत हो सकती है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि खाद्य विभाग की योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए, ताकि आमजन को इसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब पात्र व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचे। कोई पात्र न छूटे और अपात्र को लाभ न पहुंचें। सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में कार्य अच्छा चल रहा है और तेजी से आधार फीडिंग का कार्य चल रहा है। समीक्षा बैठक में राज्य खाद्य आयोग के सदस्य इस्माइल खां, एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, डीएसओ सुनील पुष्कर, डीएसओ शामली ओम हरि उपाध्याय, विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें