मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक एवं शायर डॉ नवाज देवबंदी ने कहा कि हमारी बेटियां बेटों से ज्यादा मेहनत कर रही है। शिक्षा में गुणवत्ता की जरुरत है। आर्य समाज रोड स्थित कॉलेज भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में प्रथम रही आलिया खदीजा को सम्मानित किया गया। अदीबा रहमान ने द्वितीय तथा सहाना परवीन ने तृतीय स्थान पाया। बीए द्वितीय वर्ष में अनम त्यागी प्रथम, आरिफा परवीन द्वितीय, राबिया परवीन तृतीय रही। बीए प्रथम वर्ष में समर जहां, परवीन तथा इकरा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। मेधावी छात्राओं को डॉक्टर नवाज देवबंदी ने सम्मानित किया। कॉलेज की टॉपर छात्रा आलिया खदीजा की आगामी शिक्षा की व्यवस्था संस्था करेगी।
बच्चों को सम्मानित किया
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं के बच्चों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निदेशक बीपी सिंह, प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र भी वितरित किए। बच्चों ने हिंदी कविता पाठ, पौष्टिक भोजन, पेंटिंग, खेलों में टेबिल टेनिस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।