फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला और आईएमएसगाजियाबाद करेगा बाहरवीं के मेधावियों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा अभिनंदन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाहरवीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है। अच्छे परिणामों के लिए छात्र-छात्राएं पूरे साल जी-जान से जुटे रहते हैं। ऐसे में अच्छे परिणामों के बाद मेधावी विद्यार्थियों को शाबाशी और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद इन प्रतिभावानों के लिए ‘भविष्य-ज्योति’ योजना लेकर आया है। जिसके तहत इंटर पास मेधावियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी बोर्ड के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका प्रतिशत 60 फीसदी या इससे अधिक है।
यदि आपने भी बढ़ाया है अपने स्कूल या जिले का मान, तो जल्दी कीजिये रजिस्ट्रेशन और पाईये सम्मान।शनिवार को जानसठ रोड नई मंडी में स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हाल मेें अमर उजाला की ओर से अलंकरण समारोह होगा। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड में इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक छात्रों को प्रमाण के लिए कक्षा बाहरवीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी साथलानी होगी। जिनविद्यार्थियों ने इसी वर्ष(2017-2018 सेशन)में बाहरवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है,केवल उन्हें ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमएस गाजियाबाद प्रेजेंट्स अमर उजाला‘भविष्य-ज्योति’कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद बैंक्वेट जानसठ रोड नई मंडी में 23जून शनिवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसमें रजिस्टर करने के लिए मेधावी बच्चे मोबाइल नंबर9897551109 और 9811294403 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें