फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य से देश की सांस्कृतिक छटा बिखेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भंगड़ा पर खूब थिरके कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक छटा बिखेरी। कलाकारों ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर भारत की विविधता में एकता का परिचय दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों को सभी ने तहेदिल से सराहा। कार्यक्रम देखने के लिए लोग देर रात तक पंडाल में जमे रहे।
विज्ञापन

कलर्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव भी शामिल रहे। लखनऊ से आए कलाकारों ने लोक नृत्य के माध्यम से देश की विभिन्न संस्कृतियों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। पंजाब के भंगड़ा पर लोगों के कदम खूब थिरके। कलाकारों के साथ ही दर्शक भी झूमते नजर आए। वहीं, बिहार और पूर्वी यूपी के भोजपुरी गीतों ने अलग ही छटा बिखेरी। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। राजस्थानी, हरियाणवी, महाराष्ट्र, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों के लोक गीत अलग-अलग डांस ग्रुप ने प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुति इतनी अच्छी रही कि हर कोई वाह-वाह करने को मजबूर हो गया। कलर्स ऑफ इंडिया अपने नाम के अनुरूप छाप छोड़ने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें