फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। डाक सेवकों ने एकजुट होकर अपने हकों के लिए संघर्ष करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर डाक विभाग के डाक सेवकों ने शनिवार को भी अपनी मांगो को लेकर कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल रखी। मुख्य डाकघर पर धरना प्रदर्शन किया गया। हरिमोहन शर्मा ने कहा कि हक मांगना कोई अपराध नहीं है सरकार को हमारी मांगो को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस मौके पर मंडलीय सचिव अशोक कुमार कृष्णपाल शर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। राकेश शर्मा, जीत सिंह, श्रीमोहन, रमेश कुमार, मोहित शर्मा, नरेम कुमार समेत शामली और मुजफ्फरनगर के जिले के काफी संख्या में डाक सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें