खतौली। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में खतौली ब्लाक से संचालक पद पर बोबिंद्र सहरावत की पत्नी सुशीला सहरावत निर्विरोध चुनीं गई। सुशीला के संचालक बनने पर क्षेत्र के नेताओं और किसानों ने खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी। मिठाई बांटने वालों में सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, जानसठ के पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि किरण, ब्लाक प्रमुख पति गौतम, दिमाग सिंह, मोहित नागर, लवली विश्नोई, सुधीर सैनी, रामनिवास आदि लोग शामिल रहे।
बाइक सवार दो घायल
खतौली। सफेदा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भूड़ निवासी इकराम और उसका दोस्त सलीम घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।