फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.32 करोड रब पये आय का बजट को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। चरथावल नगर पंचायत में मीटिंग में आय-व्यय का 11.32 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली। नगर के 14 वार्ड सदस्यों में से आठ विरोधी सभासदों ने मीटिंग का बहिष्कार किया। लेकिन विधायक विजय कश्यप के पदेन सदस्य के रूप में शामिल होने से तमाम प्रस्ताव पारित हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 11 करोड़ 32 लाख 70 हजार रुपये आय के सापेक्ष 11 करोड़ 17 लाख तीन हजार 550 रुपये खर्च किए गए। पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 42 लाख 75 हजार 450 रूपये बचत दर्शाई गई है। कस्बे के विभिन्न विकास कार्यों में तालाबों का सौंदर्यीकरण, बस स्टैंड पर नगर पंचायत के हॉल की नीलामी, पुराने मिस्प्रयोज्य सामान की बिक्री या नीलामी, पार्क के सौंदर्यकरण और तमाम शमशान घाट और कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल कराने का प्रस्तावों को हरी झंडी मिली।
नगर में विद्युत पोल की संख्या के अनुसार पेंट करने को मंजूरी मिल गई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पेंट कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। बैठक में अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, सभासद वीरेंद्र त्यागी, अशोक कुमार मीना, जगवती, बॉबी, अनिल कुमार और नईमा समर्थन के पक्ष में मौजूद रहे। पदेन सदस्य के रूप में विधायक भी प्रस्तावों के पक्ष में रहे। दूसरी ओर, विरोधी सभासद गय्यूर, नय्यूम त्यागी, वर्षा गर्ग, कुबेरदत्त त्यागी समेत आठ सदस्यों ने मीटिंग का बहिष्कार किया। सभासद गय्यूर ने बताया कि पहले से सैकड़ों प्रस्ताव मंजूर हुए पड़े है। लेकिन उन पर कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे नए प्रस्तावों का कोई तुक नहीं है।
विज्ञापन


दशकों बाद बोर्ड बैठक में पहुंचें क्षेत्रीय विधायक
चरथावल। कई दशकों बाद क्षेत्रीय विधायक विजय कश्यप नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में शिरकत करने पहुंचें और पदेन सदस्य के रूप में प्रस्तावों पर अपनी राय जाहिर की। दरअसल, अधिकांश चुने हुए विधायक या सांसद स्थानीय राजनीति से परहेज रखते हुए मीटिंग में शामिल होने से बचते रहे है। कई दशक बाद मीटिंग में शामिल हुए भाजपा एमएलए ने बताया कि उन्होंने शासन से दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत डूडा विभाग को 50 लाख रुपये मलिन बस्तियों में खर्च करने के लिए मंजूर कराए है। नगर में बिना भेदभाव से विकास कार्य कराना उनकी और सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें