फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन के नवीन राठी ब्लाक अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। प्रधान संगठन पुरकाजी के ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से नवीन राठी प्रधान भूराहेड़ी को बनाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक में प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका निवारण नहीं करवाने पर मौजूद प्रधानों ने रोष जताया और नरपत सिंह की जगह किसी और को अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही। बैठक में मौजूद प्रधान हरिओम त्यागी व सुरेश प्रधान व मनीष चौधरी ने भूराहेड़ी के प्रधान नवीन राठी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसको लेकर सभी प्रधान सहमत हो गए। नवीन राठी प्रधान भुराहेड़ी को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। प्रधान संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन राठी ने सभी प्रधानों को विश्वास दिलाया कि वे प्रधान साथियों के मान सम्मान में कमी नहीं होने देंगे और प्रधानों के हक की लड़ाई दिन रात लड़ी जाएगी। इस दौरान प्रताप सिंह प्रधान, हरिओम त्यागी, सुरेश प्रधान, ऋषिपाल प्रधान, मनीष प्रधान, इस्तखार प्रधान, अहसान प्रधान, राजकुमात धमात ऋतुपर्ण प्रधान, अर्जुन सिंह, रमेश, जसवंत, मिंटू, फुरकान, संजू, मगन सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।

शराब की भट्ठी चलाने वाले को जेल भेजे
भोपा। शराब की भट्ठी चलाने वाले दोनों आरोपियों संजीव व लीलू निवासीगण हाजीपुर को जेल भेज दिया गया। बुधवार को सीकरी चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने पचास लीटर शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए एक हजार लीटर लहन मोके पर ही नष्ट कर दिया था। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने आत्महत्या की
भोपा। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आत्महत्या कर ली। बुधवार की देर शाम गांव निवासी युवक ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। परिजनों ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें