मंसूरपुर। हाइवे पर नावला कट के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। थाना शाहपुर के गांव सीमली निवासी अलीशेर पुत्र रफीक बृहस्पतिवार को बाइक पर अपने साथ रईसा पत्नी यामीन और छोटी (65) पत्नी जरीफ को लेकर गांव नावला में रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाइवे पर नावला कट के पास पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिलाओं समेत तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर रुप से घायल छोटी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।