रतनपुरी। रतनपुरी में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा का समापन हो गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष ठाकुर रणपाल सिंह कलंदी ने बताया कि रतनपुरी में कथा का आयोजन चार अप्रैल से चल रहा था। मुख्य कथावाचक महाराज श्री गिरिराज धौलपुर और आचार्य वेदप्रकाश शास्त्री जंगलगढ़ी धुनागिरी आश्रम अनूपशहर, आचार्य नीरज शास्त्री, आदि ने भागवत कथा का प्रवचन किया। इसमें क्षेत्र के दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ उठाया। कथा में छोटे छोटे बच्चों ने सुंदर सुंदर झांकियों द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक आयोजन में समिति सदस्य रणपाल सिंह कलंदी, आनंद सोम, आदित्य प्रताप सोम, राजेंद्र सिंह, संजय सोम, अरविंद सोम, कुलदीप सोम, सुबोध सोम, नरेश सोम, रविंद्र सिंह, पवन सिंह, जगबीर सिंह, सोनू सोम आदि रहे।
गंगनहर में मिली लावारिस बाइक
जानसठ। जटवाड़ा गंगनहर में एक लावारिस बाइक को देखकर युवक ने पुलिस को सूचना की। पुलिस ने बाइक को गंगनहर से निकाला। गंगनहर में पुलिस ने जटवाड़ा निवासी भूरा पुत्र मुमताज व अरशद पुत्र यूसुफ की सहायता से बाइक को पानी से बाहर निकला। पीआरवी पर तैनात एसआई तेजपाल सिंह व कांस्टेबल श्रीपाल ने बताया कि बाइक पर कोई नंबर भी नहीं है। ककरौली एसआई महावीर ने बताया कि मामला जानसठ कोतवाली का है। जानसठ पुलिस को सूचना दे दी गई है। बाइक को जानसठ पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।