फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में ध्यान से निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बालाजी शोभायात्रा के चलते शनिवार को शहर का रूट डायवर्जन किया गया है, ताकि शोभायात्रा के दौरान यातायात की किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

एसपी यातायात बीबी चौरसिया ने बताया कि बालाजी जन्मोत्सव पर शनिवार को शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह आठ बजे नई मंडी स्थित बालाजी धाम से शुरू होकर नगर के मार्गों से होते हुए देर रात्रि में समाप्त होगी। शोभायात्रा के लिए शहर को रूट डायवर्जन किया गया है। सुबह आठ बजे से जानसठ बस अड्डा चौराहे से कोई भी वाहन बालाजी चौक की ओर नहीं जाएगा। कूकड़ा ब्लाक चौराहे से कोई भी वाहन बालाजी चौक की ओर नहीं जाएगा। विश्वकर्मा चौराहे से कोई भी वाहन बालाजी चौक की ओर नहीं जाएगा। शाम तीन बजे से द्वारिकापुरी से वाहन सिविल लाइन व भोपा पुल की ओर नहीं जायेगा। बामनहेड़ी तिराहे से यातायात जिला अस्पताल की ओर नहीं जायेगा। शामली स्टेंड चौकी से शिव चौक की ओर से कोई वाहन नहीं जायेगा। मीनाक्षी चौक से शिव चौक की ओर भी यातायात बंद रहेगा। एसडी तिराहे से भी वाहन मदन स्वीट्स की ओर नहीं जाएंगे। हनुमान चौक से वाहनों की शिव चौक की ओर पाबंदी रहेगी। प्रकाश चौक से भी वाहन शिव चौक की ओर नहीं जायेगा। फायर सर्विस व झांसी की रानी चौक से वाहन शिव चौक की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें