चरथावल (मुजफ्फरनगर)। दहचंद गांव में संस्था एमएसडी के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में पशु चिकित्सक डॉ सुनंदा पांडेय और डॉ संजय भारद्वाज ने कहा कि पोषक तत्वों की कमी से बांझपन होता है। बेहतर रखरखाव और पौष्टिक आहार देने से पशुओं में बांझपन का खतरा खत्म होता है। ग्रामीण नियमित रूप से पशुओं में विभिन्न बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराते रहे। उन्होंने पशुओं में बांझपन अलाव अन्य बीमारियों का नि:शुल्क चेकअप कर दवाएं वितरित की। सुधीर शर्मा, संजीव शर्मा, उमेश शर्मा, महेश त्यागी, संदीप त्यागी, प्रदीप कुमार, बबली शर्मा, राकेश मौजूद रहे। उधर, चरथावल राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु स्वास्थ्य मेले में काफी पशुओं का चेकअप कर टीकाकरण किया गया। कूक्कू त्यागी, विनेश त्यागी सोनू त्यागी, प्रवीण त्यागी, सीलू त्यागी, सतीश कुमार, विजेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी, मौजूद रहे।
किशोरी के अपहरण का आरोप
चरथावल। एक मोहल्ले से किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने मोहल्ले के युवक को ही नामजद किया है। कस्बा प्रभारी विनोद तेवतिया ने किशोरी को बरामद करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।