कुरान हिफ्ज करने वाले 25 बच्चों की दस्तारबंदी
चरथावल। नंगला राई गांव में मदरसा किरात हसनिया में वार्षिक जलसे में कुरान हिफ्ज करने वाले 25 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। वक्ताओं ने बच्चों के दीनी तालीम देने पर पर जोर दिया।
रविवार को गांव में देवबंद के कारी इरशाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि दररूलज उलूम के कारी मौलाना सालिम ने कहा कि समाज में घृणा का जवाब प्रेम, भाईचारे और परस्पर सौहार्द से देने से ही स्थिति माकूल होगी। बिलाल कासमी ने कहा कि पैगंबर की सुन्नतों पर चलने और इस्लामी शिक्षा से सफलता मिल सकती है। युवाओं को जीवन शैली इस्लाम पर गुजारनी होगी। वक्ताओं ने कहा कि मुसलमानों को सिर्फ शिक्षा का एजेंडा तय करना होगा, ताकि देश और समाज के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका सार्थक बनें। मोहतमिम शहजाद, इरशाद उकाबी, आलिम बुढ़ाना, आबिद नदवी, जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, अहसान कासमी, प्रधान नफीस, मोहम्मद नौशाद मौजूद रहे। अध्यक्षता अबुल हसन आजमी और संचालन बिलाल कासमी और साजिद ने किया।
विधायक ने मंदिर द्वार और सड़क का लोकार्पण किया
भोपा। विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कादीपुर में सड़क और मंदिर के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। विधायक ने जन समस्याएं भी सुनी। रविवार को विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कस्बे के निकटवर्ती गांव कादीपुर में सीसी सड़क और मंदिर के द्वार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी किया। विधायक ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों से लोगों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने चीनी मिल सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दा पर क्षेत्रीय विधायक से चर्चा की। डॉ वीरपाल निर्वाल, जयपाल सिंह, अशोक, रोहित, सुभाष प्रधान, शौकीन, रामपाल, कुलदीप, ललित, तेजपात, उदयपाल आदि मौजूद रहे।