फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने मृतक परिजनों को सांत्वना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने मृतक परिजनों को सांत्वना दी
विज्ञापन

शाहपुर। सांसद डा. संजीव बालियान ने गांव ढिंढावली में पहुंचकर मृतक सैनिक के परिजनों को सांत्वना दी। सांसद रविवार को गांव में पहुंचे। उन्होंने दो दिन पूर्व मृतक सैनिक रविंद्र कुमार के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इसके अलावा सांसद ने गांव बसी कलां से गांव कुटबा तक हो रहे सडक़ निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया । इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सड़क़ के किनारे बने नाले को कुछ लोगों ने मिट़टी डालकर बंद कर दिया है, जिसके चलते पानी सडक़ पर ही भरा रहता है और आने जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सांसद ने एसडीएम बुढ़ाना से वार्ता कर शीघ्र नाला खुलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद गांव शोरम पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


सीसीटीवी में देखकर चोर पकड़ा
शाहपुर। कस्बे में शोरूम के सामने से बाइक चोरी करते एक युवक को सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद नागरिकों ने बाइक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित विनायक शोरूम के सामने खड़ी बाइक में एक युवक चाबी लगाकर उसका लॉक खोलने का प्रयास कर रहा था। शोरूम मालिक ने उक्त घटना सीसीटीवी में देखी तो उसे युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ। शोरूम मालिक बाहर आए और आसपास के दुकानदारों व लोगों की सहायता से बाइक चोर को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उनको सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम सादिक पुत्र रियाजुद्दीन निवासी गांव सौरम है। पुलिस ने तलाशी के दौरान चोर के पास से बाइकों की कई चाबियां बरामद की है। पुलिस हिरासत में लिए गए चोर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें