फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने भरा देश भक्ति का जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

एनडी जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से देशभक्ति का जोश भरा। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की संस्कृति, विविधता सबको सौहार्द से रहने की शिक्षा देती है।
विज्ञापन

मिमलाना रोड स्थित एनडी जूनियर हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गीत, कविता, नाटिका और नृत्य के माध्यम से देशभक्ति का जोश भरा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की प्रस्तुति सभी ने सराही। पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मेधावी और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधान अध्यापक हाजी इस्लाम अहमद ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षिका शैली वर्मा, रेशमा परवीन, गुलनाज, प्रियंका, सीमा, खालिदा, रूबी, जुनैरा, अदीबा, शोबी को भी पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में महबूब आलम, जावेद आलम, मौलाना अब्दुल बासित, अनुराधा वर्मा, इरतजा, खिलाफत राना, मुनीर राइन, पुनीत गुप्ता, अमित आदि उपस्थित रहे। संचालन हसीन पुंडीर ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें