फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। होली के पर्व पर कस्बा और देहात के स्कूलों में होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ इस मौके पर स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिताऐं हुई। बार एसोसिएशन बुढ़ाना में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बे के शारदे धाम इंटर कॉलेज, सनराइज पब्लिक स्कूल, मेपल्स एकादमी, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज व डीएवी पब्लिक स्कूल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सभी स्कूलों में मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। विद्यालय के स्टाफ ने भी बच्चों के साथ रंगो की होली का लुत्फ उठाया। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन बुढ़ाना द्वारा की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वकीलों के साथ उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें