जिले के 24 दरोगा बने इंस्पेक्टर
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा किए उपनिरीक्षकों के प्रमोशन में जिले के 24 उप निरीक्षक भी इंस्पेक्टर बने हैं। इनमें पांच महिला उप निरीक्षकों को भी पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। एसएसपी अनंत देव ने प्रमोशन पाने वाले दरोगाओं को बधाई दी।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार जनपद में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, रेनू सक्सेना, आनंद प्रकाश मिश्रा, मनीष बिष्ट, ममता गौतम, अनिल कुमार सिंह, प्रीता सिंह, राजेश कुमार शर्मा, पवन कुमार शर्मा, नरेश कुमार, सीमा त्यागी, यतेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, प्रवेश कुमार, सर्वेद्रचंद राजपूत, कृष्णपाल सिंह, जयभगवान सिंह, विजय बहादुर सिंह, कमल सिंह, महावीर सिंह, राजपाल सिंह, होती सिंह, अक्षय चौधरी और श्रीकांत प्रसाद को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है।