चंद्रशेखर आजाद डिग्री कालेज और महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने एनएसएस शिविर में हरिजन बस्ती में जाकर निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराया। शिविरार्थियों को ग्रुपों में विभाजित कर गांव में अनपढ़ परिवारों को चिह्नित किया।
कॉलेज में चार चरणों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम चरण में नेहा पुंडीर और दीपिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। शाहरुख, सैफी, दीपा, आकृति और दीपा पुंडीर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दूसरे चरण में कस्बे की मलिन बस्तियों में साक्षरता पर सर्वे किया। स्वयंसेवकों के नौ समूहों ने 10-10 परिवारों का सर्वे किया। प्रवक्ता सत्या वर्मा ने तीसरे चरण में विद्यार्थियों में नैतिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रियंका, वर्षा, सोनम, आरती, शिवम, विक्रांत और ज्योति पांचाल ने रंगारंग प्रस्तुति में लघु नाटिका के माध्यम से जागरूक किया। प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ, कार्यक्रम अधिकारी महेश पुंडीर, विनीत कुमार, अश्वनी वशिष्ठ, तरसपाल, पिंकी का सहयोग रहा। उधर, महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में चल रहे कैंप में छात्राओं ने हरिजन बस्तियों में जाकर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ कलानिधि शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी सरिता, अमित बंसल, कालेज अध्यक्ष मदन लाल बंसल, संरक्षक ब्रह्मप्रकाश गर्ग, ऋचा शर्मा, रीना रानी, करुणा त्यागी, सारिका शर्मा का विशेष सहयोग रहा।