बुढ़ाना। ठाकुर चौबीसी गांव छाजपुर और हरियाखेड़ा में 1100 मीटर सीसी रोड का निर्माण होगा। सांसद और विधायक ने निर्माण के लिए इसका शिलान्यास किया। गांव छाजपुर और हरियाखेड़ा लिंक मार्ग की हालत खस्ता है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन दूभर हो जाता है। गांव वालों की मांग पर शुक्रवार को सांसद डा. संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ठाकुर चौबीसी के गांवों में पहुंचे। उन्होंने दोनों गांवों के लिंक मार्ग के लिए 1100 मीटर सीसी रोड के निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक उमेश मलिक ने बताया कि इसमें करीब 70 लाख रुपये लागत आएगी। सीसी रोड के निर्माण से दोनों गांवों की समस्या का समाधान हो जाएगा।