संतों ने किया गोशाला का शुभारंभ
छपार (मुजफ्फरनगर)।
नेशनल हाईवे पर बरला-छपार के बीच बनी देशी गाय की गोशाला का शुभारंभ हरिद्वार से आए संतों ने गीता और रामायण पाठ के साथ किया। गोशाला का निर्माण हरिद्वार स्थित श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षा और गोलोक धाम सेवा समिति के संस्थापक स्वामी ईश्वर दास जी महाराज द्वारा किया गया।
गोशाला में सोमवार सुबह रामायण और गीता पाठ प्रकांड पंडितों ने किया। हरिद्वार से आए साधु-संतों ने भजन-कीर्तन, प्रवचन के साथ किया। बाद में गोपूजा कर भंडारे का आयोजन किया गया। गोशाला प्रबंधक नवीन त्यागी ने बताया कि यहां पर सिर्फ देशी गाय ही रखी जाती है। गोशाला के बाहर एक रेस्टोरेंट बनाया जाएगा, जिसमें देशी घी और गाय का दूध प्रयोग किया जाएगा, उससे जो कमाई होगी वह गायों पर खर्च की जाएगी। संरक्षण मंडल के स्वामी बनवारी द्वाराचार्य, स्वामी अशोकानंद, स्वामी अभयानंद के अलावा बरोला के प्रधान अरविंद त्यागी, अनिल त्यागी, प्रतोष त्यागी, जेडी त्यागी, छविराम राठौर, हरिओम उपाध्याय, विष्णुदत्त त्यागी, राजकुमार त्यागी, राजेश, दिनेश, विपुल आदि मौजूद रहे।