फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम ने शौचालय निर्माण के लिए सर्वे किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका टीम ने शौचालय निर्माण के लिए सर्वे किया
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका की टीम ने नगर में शौचालय निर्माण के लिए मकानों का सर्वे किया। ईओ ने नागरिकों से अपने घरों में शुष्क शौचालय की जगह स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराने की अपील की।
विज्ञापन

मोहल्ला सद्दीकनगर में ईओ विकास सैन पालिका टीम के साथ पहुंचे। टीम ने जिन मकानों में शौचालय नहीं बने हैं उन मकानों का सर्वे किया। मकान मालिकों से केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित स्वच्छ शौचालय निर्माण के तहत शौचालय निर्माण कराने की अपील की। ईओ ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किए थे, उनके आवेदन पालिका ने स्वीकृत कर उनको पहली किस्त चार हजार रुपये दी थी। संज्ञान में आया है कि उन लोगों ने पैसा लेकर शौचालय निर्माण न करके उस धन का दुरुपयोग किया है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें