फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल ट्रायल को क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 को ट्रायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम की चयन हेतु मुजफ्फरनगर में होने वाले जोनल ट्रायल के लिए 24 खिलाड़ी चुने गए हैं। यह ट्रायल 29 नवंबर बुधवार को सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने खिलाड़ियों की सूची जारी की। इनमें मुजफ्फरनगर और शामली से रचित मान, ऋषभ, सौरव कुमार, शौर्यांश, तुषार कश्यप, तुषार सिवाच, विहान राणा, विशाल चौधरी, हर्षित रघुवंशी, अनमोल बालियान, हर्ष चौधरी, मनीष शेरवाल, तौकिर जंग, आदित्य नेगी, आर्यन पुंडीर, आशु, आयुष तेजवाल, मोहम्मद बिलाल, कार्तिकेय, कुश, मयंक कुमार, मोहम्मद उस्मान और नीलांश शर्मा शामिल हैं। ट्रायल में सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और देहरादून के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। यहां से चयनित खिलाड़ी कानपुर में अगले चरण के लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की जूनियर टीम के चयनकर्ता द्वारा यह ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें