फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के प्रकोप से क्षेत्रवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से लोगों में दहशत
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
जानलेवा बुखार से लोगों में दहशत व्याप्त है। कस्बे समेत आधा दर्जन गांवों में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से हुई आधा दर्जन मौतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए हैं।
एक सप्ताह पहले कस्बे के कानूनगोयान मोहल्ले में सात का उत्कर्ष पुत्र सोनू बुखार की चपेट में आकर जान गंवा चुका है। इसके बावजूद नगर पंचायत ने कस्बे में मच्छरों की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। गली मोहल्लों में गंदगी के कारण लोगों में बुखार बढ़ रहा है। नगर पंचायत ने सिर्फ एक दिन शाम को कुछ मोहल्लों में फॉगिंग कराने की खानापूर्ति की थी। यहां शिवांश त्यागी, ब्रजेश कुमार, राज सिंह समेत कई दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की लंबी कतार है। कुछ चिकित्सक प्लेटलेट्स कम होने की बात बताकर मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर कर देते हैं। इसके अलावा कुटेसरा, लुहारी खुर्द, बिरालसी समेत कई गांवों में आधा दर्जन मौतों के बावजूद बुखार की बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि कुटेसरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने कैंप लगाकर चेकअप किया। नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को बुखार की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना मूल्य वृद्धि को बताया नाकाफी
चरथावल। किसानों ने सरकार द्वारा मामूली गन्ना मूल्य वृद्धि को नाकाफी बताते हुए योगी सरकार की आलोचना की है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता शहजाद नबी, सपा नेता असलम त्यागी, कांग्रेस नेता नवीन गर्ग, गफ्फार पावटी, विजेंद्र त्यागी, विनेश त्यागी ने प्रदेश सरकार से गन्ना घोषित गन्ना मूल्य के फरमान पर पुनर्विचार कर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें