कैंसर जांच शिविर आज
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित डॉ मधु सिंघल मेमोरियल कैंसर सेंटर पर आज नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती एवं शिवानंद आश्रम ऋषिकेश के संत स्वामी समात्वानंद महाराज करेंगे। वेलिंटिस कैंसर हॉस्पिटल एवं गुडविल सोसायटी के निर्देशन में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जांच करेगी। यह जानकारी डॉ गिरीश मोहन सिंघल ने दी है।
आंखों की जांच कर सुरक्षा उपाय बताए
मुजफ्फरनगर। वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों रोगियों की आंखों की जांच की गई। सनातन धर्म सभा भवन में शिविर का उद्घाटन विधायक कपिलदेव अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, रेवती नंदन सिंघल ने किया। डॉ मोहित गुप्ता ने नेत्र की जांच की। सुरेंद्र अग्रवाल, अरविंद राज शर्मा, सुनील शर्मा, विपुल भटनागर, नीरज गुप्ता, विशाल गर्ग आदि का सहयोग रहा। निशांक जैन ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी।
रफी नाइट में शहजाद के गीतों की धूम
मुजफ्फरनगर। क्रियेशन ग्रुप की संदीप पैलेस में आयोजित रफी नाइट में बुढ़ाना का शहजाद मलिक प्रथम रहा। गगन शर्मा और महमूद हाशमी ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। सहारनपुर के नरेंद्र शर्मा ने श्रेष्ठ गायकों को चुना। आसमा, मीनाक्षी, खुशी, आसिया ने लता मंगेशकर के गाने गाए। अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर केएम मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर वीपी सिंह, ओपी रतूड़ी, शहर के जाकिर अली राना, रंजन मित्तल, हाजी सादिक, अरशद गुड्डू, आदेश शर्मा, संजय सक्सेना, अहमद हुसैन, प्रमोद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
मोर्चे से हटाए पदाधिकारी
मुजफ्फरनगर। भारतीय अतिपिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की रामपुरी में हुई बैठक में महासचिव हरेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष सचिन पाल और नगराध्यक्ष मनोज पांचाल से दायित्व वापस ले लिया गया। अध्यक्षता नरेश पांचाल एवं संचालन रामपाल सिंह पाल ने किया। अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि नए पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र कराई जाएगी।
डॉ. महेशचंद बने नीमा अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। नीमा की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी डॉ. बीडी भारद्वाज ने बताया कि सर्वसम्मति से डॉ. महेशचंद्र शर्मा अध्यक्ष, डॉ. अरविंद भारद्वाज उपाध्यक्ष, डॉ. सुभाष चौहान सचिव, डॉ. विश्वबंधु उप सचिव, डॉ. नाजिश फारुकी कोषाध्यक्ष, डॉ. मुश्ताक हुसैन ऑडीटर चुने गए। डॉ. अश्वनी अग्रवाल, डॉ. ब्रिजेश आत्रेय, डॉ. रविंद्र अग्रवाल, बीडी भारद्वाज प्रदेश प्रतिनिधि बनाए गए।
पूर्व सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद एवं समाजवादी चिंतक मोहन सिंह की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी कार्यालय पर आयोति सभा में सपाइयों ने उनके जीवन कार्यो से प्रेरणा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैनी, जिया चौधरी, डॉ नरेश विश्वकर्मा, गौरव जैन, काजी अरशद, राकिब कुरैशी, रामशरण कश्यप, रेवती नंदन, वसी अंसारी, सतबीर प्रजापति, साजिद हसन, शौकत अंसारी, महेश बंसल ने विचार रखे।