फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी के उत्थान पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यशाला में खतौली अंचल में प्रयुक्त हिंदी का अध्ययन विषयक पर वक्ताओं ने हिंदी के उत्थान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. मनीष कुमार जैन और डॉ. नेमचंद जैन ने हिंदी राजभाषा के एतिहासिक महत्व और उसके प्रचार प्रसार को रेखांकित किया। कार्यशाला का उद्देश्य खतौली क्षेत्र में बोली जाने वाली हिंदी के लेखन की शुद्धता रहा। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। डॉ. संजीव कुमार व सत्येंद्र कात्यायन ने खतौली क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा पर रोचकर्तापूर्ण जानकारियां दी। लेखन में होने वाली अशुद्धियों को दूर करने के तरीके बताए। संचालन डॉ. संजीव कुमार ने किया। कार्यशाला की अध्यक्षता धनेश कुमार जैन ने किया। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार जैन एडवोकेट रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैभव जैन, दीपक तोमर, प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संयोजक डॉ. मनीष कुमार जैन रहे। डा. नीतू वशिष्ठ, जितेंद्र सिंह, डॉ. रीना मित्तल, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. सपना जैन, डॉ. अर्चना, डॉ. विनीत बंसल, राजीव कौशिक, डॉ. पंकज वशिष्ठ, डॉ. शालिनी, डॉ. मेधा फातिमा, डा. रिचा रहीं। छात्र व छात्राओं में रोहित कुमार, विशाल, राजकुमार, कुश, मीनू, मनीष, आदित्य, शालू, शिवानी, सोनम, पूनम आदि उपस्थित रहे। छात्र रोहित कुमार का एमए हिंदी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें