हादसे में पानीपत के युवक की मौत
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कर इंकार कर दिया और शव अपने साथ पानीपत ले गए। हादसे में दो युवक भी घायल हो गए।
हरियाणा के शहर पानीपत के कलंदर चौक निवासी दलशेर (25) पुत्र हवा सिंह अपने दो साथियों के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितावी क्षेत्र के धौलरा रजवाहे पुल पर कोई वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गए।.जिससे दलशेर की मौके पर मौत हो गई. जबकि उसके दो साथी बादल और मनदीप गंभीर घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची तितावी पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
गैरहाजिर मिले शिक्षक
तितावी (मुजफ्फरनगर)। बीएसए चंद्रकेश यादव के आदेश पर एबीएसए सुदर्शन लाल ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। कई स्कूल में टीचर्स गैरहाजिर मिले, जिसकी जानकारी बीएसए को दे दी गई है। गांव छतैला में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैदर अली, कर्मचारी पोषक कुमार व प्राइमरी विद्यालय के सहायक अध्यापक मनोज कुमार, सहायक अध्यापिका आशा देवी, नीरज देवी समेत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले।