झगड़ा कर रहे ग्रामीणों का चालान
बुढ़ाना। पुलिस ने भैंसाना गांव से आपस में झगड़ा कर रहे दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गांव भैंसाना निवासी मांगेराम और अनिल की किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। यूपी 100 पर मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
रामकथा का शुभारंभ
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना में रविवार को रामकथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मंदिर के स्वामी राकेश जी महाराज ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लुहसाना गांव के मंदिर में प्रतिवर्ष रामकथा का आयोजन होता है। साध्वी हेमलता मुद्गल रामकथा का वाचन करेंगी। मौके पर ज्ञान सिंह, लाला शिवचरण, महेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सैनी, संजय, सिब्बल सैनी सहित दर्जनों कार्यक्रम के आयोजक मौजूद रहे।