फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े समाज का हित भाजपा में सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़े समाज का हित भाजपा में सुरक्षित
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला संयोजक तेजपाल सैनी ने कहा कि आज देश का पिछड़ा वर्ग भाजपा का सबसे बड़ा हितैषी है। पिछड़े समाज का हित भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला संयोजक तेजपाल सिंह ने कहा कि पिछड़े समाज की सभी जातियों को एकजुट होकर राजनीति में भागीदारी करने के लिए आगे आना होगा। आज देश में 55 से लेकर 60 प्रतिशत तक पिछड़ा समाज निवास करता है। पिछड़े समाज को एकजुट करने के लिए 10 सितंबर को एक पिछड़ा वर्ग सम्मेलन जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पिछड़े वर्ग को अपनी ताकत दिखाने के लिए एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने की। बैठक में ओम प्रकाश उपाध्याय, सभासद विकास गुप्ता, नरेश, अंकुर पाल, हरेंद्र पाल, महेश चंद्र शर्मा, जयवीर सिंह पप्पू, आशीष सैनी, जगत सिंह सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें