फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में लगेंगे अभी 15 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में लगेंगे अभी 15 दिन
विज्ञापन

खतौली। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेल कर्मचारियों की टीम ने भले ही नया ट्रैक बनवाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया है, लेकिन अभी ट्रेनों की स्पीड नहीं बढ़ाई गई है। इंजीनियरों के मुताबिक ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने में अभी 15 दिन और लगेंगे। प्रत्येक ट्रेन के गुजरने के बाद ट्रैक की पेंड्रोल क्लिप के अलावा नट-बोल्ट कसे जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक को जगह बनाने में अभी समय लग रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली डिवीजन के इंजीनियर एसके सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे के बाद जो नया रेलवे ट्रैक बनाया गया है, इसके स्लीपर सेट करने के लिए ट्रैक मैनों को लगाया गया है। स्लीपर सेट होने में अभी समय लगेगा। नए ट्रैक पर डाले गए पत्थर भी अपनी जगह पर सेट होंगे। नए ट्रैक से जितनी भी रात और दिन में ट्रेन गुजरती हैं। ट्रेन के गुजरने के बाद पेंड्रोल और नए ट्रैक के नट-बोल्ड को ट्रैकमैन कसते हैं। यह क्रम लगातार जारी है और जब तक नया ट्रैक पूरी तरह से सेट नहीं हो जाता, ट्रेनों की स्पीड नहीं बढ़ाई जाएगी। इंजीनियर के मुताबिक पहले ट्रेनों की 30 किलोमीटर प्रतिघंटा इसके बाद 60 और बाद में 70-80 और पूरी तरह से स्लीपरों को जगह बनाने पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी जाएगी। इसके लिए 15 दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें