स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली
मीरापुर। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कालेज से प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीला हांडी फोड़ का सुंदर मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रूकैया, प्राची, कनक, राहील, उत्सव शर्मा, प्रिया आदि ने भाग लिया। एसडी इंटर कालेज ौर थाने में, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने, एमडी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ओपी चौहान ने, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में निदेशक बीपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। एसएसएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यालय चेयरमैन सुशील शर्मा ने ध्वजारोहण किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री पं दीपक कृष्णात्रेय ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। नन्ही दुनिया जूनियर हाईस्कूूल में प्रबंधक वासुदेव शर्मा ने, फैजाम जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य शाहनजर सानी ने ध्वजारोहण किया। अदीब मॉटेसरी स्कूल में औसाफ अंसारी ने, मदरसा इस्लामिया जामिया में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह व मौलाना अरशद ने, मदरसा कासिमुल उलूम भूम्मा रोड पर कारी सुलेमान ने, नगर पंचायत मीरापुर में वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम ने ध्वजारोहण किया। भारतीय स्टेट बैंक पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी पंकज कुमार संगल व शिक्षाविद पंडित कीर्तिभूषण शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के युवाओं ने तिरंगे झंडे से सुसज्जित रैली निकाल कर देशभक्ति की भावना को जागृत किया।