फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार
विज्ञापन

चरथावल। अटूट विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाईं पर राखियां बांधी। सोशल साइट पर भी प्यारे संदेशों को शेयर करने की धूम रही। नगर में परंपरागत पतंगबाजी का भी लोगाें ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

भाई-बहन के पवित्र त्योहार पर रंग-बिरंगी राखियों को भाइयों के हाथ पर बांधा, तो भाइयों ने बहनों को शगुन के रूप में आकर्षक उपहार दिए। बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। भाइयों ने दूरदराज रहने वाली बहनों के यहां जाकर रक्षा सूत्र बंधवाया। फेसबुक पर दिल्ली से ऋतिका ने भाई को संदेश भेजा, न स्वार्थ का लेप न इच्छाओं का अवलंबन, है चट्टान सा मजबूत भाई-बहन का बंधन। कस्बे में रक्षाबंधन का दिन पतंगबाजों के नाम रहा। डीजे पर खुली पतंग प्रतियोगिता में युवाओं ने जोर आजमाइश की। सिद्धार्थ कंसल, लक्ष्य, युवराज, पुलकित ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इस मौके पर पतंगबाजी का मजा लिया। ब्लॉक के पीछे मैदान में जमकर पतंगबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें