मिशन अंत्योदय में जिले के 91 गांवों का चयन
मुजफ्फरनगर। भारत सरकार के मिशन अंत्योदय के अंतर्गत जिले के 91 गांवों का चयन हुआ है। इन गांवों को पूर्ण रूप से विकसित करने का अभियान चलाया जाएगा। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने चिह्नित गांवों के नामों की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि योजना में विकासखंड खतौली के बड़सू, अम्बरपुर मथेड़ी, फहीमपुरखुर्द, सठेड़ी, छछरपुर, खेड़ी रांगड़ान, मढ़करीमपुर, आदमपुर मोचड़ी, पीपलहेड़ा, अंतवाड़ा, शाहबाजपुर तिगाई, शेखपुरा, इस्लामाबाद, लाड़पुर एवं याहियापुर गांव शामिल हैं। विकासखंड बघरा के नरोत्तमपुर, कबीरपुर, अलीपुर कलां, हरसौली, लड़वा, ढ़िढावली, लखान, सोहजनी जाटान, नंगला पिथौरा। बुढ़ाना विकास खंड के गढ़ीनौबाबाद, जोगियाखेड़ा, शफीपुर पट्टी, बिराल, रायपुर अटेरना, फतेहपुर खेड़ी, रियावली नंगला, खेड़ीगनी, खिजरपुर, उकावली एवं बड़कता। मोरना विकासखंड के शुक्रताल खादर, गादला, मोरना, ककरौली, ककराला, नन्हेड़ा, जौली, शुक्रतारी, करहेड़ा।
पुरकाजी विकास खंड के बसेड़ा, खेड़की, छपार, बड़ीवाला, भैसानी, नूरनगर, कैल्लनपुर, भोजाहेड़ी। शाहपुर विकास खंड के रसूलपुर जाटान, दिनकरपुर, शौरो, सावटू, सोहजनी तगान, डबल, जीवना। सदर विकास खंड के अलमासपुर, कूकड़ा, मिमलाना, रई, पचेंड़ा कलॉ, खामपुर, खेड़ी विरान, सहावली, तिगरी, चांदपुर। चरथावल विकासखंड के पीपलशाह, रोहानाकलां, ज्ञाना माजरा, हरनाकी, चरथावल देहात, बेगमपुर, बुड्ढाखेड़ा, बाननगर, आखलौर, सलेमपुर, निरधना, कसियारा। जानसठ विकासखंड के सिकंदरपुर, कैथौड़ा, संभलहेड़ा, चितौड़ा, समाना-रामराज, तालड़ा, टंढेड़ा, चुड़ियाला, नंगला मुबारिक, नंगली महासिंह, सिखेड़ा आदि गांवों को योजना में शामिल किया गया है।
सांसद आदर्श ग्राम भी शामिल
मुजफ्फरनगर। अंत्योदय योजना में जिले के उन सभी गांवों को शामिल कर लिया गया है, जो सांसद आदर्श गांव योजना में चयनित हैं। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का रसूलपुर जाटान और पीपलशाह, सांसद भारतेंद्र सिंह का शुक्रताल, पूर्व सांसद राजपाल सैनी का आदर्श गांव बड़सू शामिल है। इन गांवों का विकास भी अब अंत्योदय योजना में किया जाएगा।