फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में पात्र पाए गए घरों में शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम ने कहा कि बेस लाइन सर्वे में पात्र पाए गए सभी परिवारों को शौचालयों का लाभ दिया जाएगा। जिले में अब 64,565 शौचालयों का निर्माण किया जाना है। निर्माण में मानकों और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद को ओडीएफ कराया जाना है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीएम ने बताया कि बेस लाईन सर्वे संशोधन के पश्चात जनपद में कुल शौचालयों की डिमांड 64565 प्राप्त हुई है। जिले में 2012 में बेस लाईन सर्वे की कुल डिमांड 163752 थी, जिनमें 73182 शौचालय बनाये गये हैं, शेष बेस लाइन सर्वे डिमांड 64656 शेष है। डीएम ने कहा कि ट्रिगरिंग एवं फालोअप टीम गांवो में जाकर ग्रामीणों को ओडीएफ के बारे में जागरूक करें। सभी लोग शौचालयों को प्रयोग करेंगे तो आधी बीमारियां स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। जनपद में 1645 आंगनबाड़ी, आशा, महिला समाख्या, सचिव का एक दिन का ऊन्मुखी कराया जा चुका है और स्वच्छाग्राही के रूप में उनका चयन कर दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि 271 ग्राम पंचायतों में से 111 ग्राम पंचायतों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें से 160 का शेष है।
जिलाधिकारी ने गांव का कूड़ा प्रबंधन, साफ सफाई, नालो की सफाई एवं तालाबों की सफाई भी स्वच्छ भारत मिशन से जोडे़ जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। इस अवसर पर सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीपीओ एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें