फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका शर्मा तीज क्वीन, सुमन अग्रवाल तीज महारानी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोनिका तीज क्वीन, सुमन बनीं तीज महारानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। तीज पर आधारित समूह गान, लोकगीत, नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई।
शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुआ। इस अवसर महिलाओं और पुरुषों के बीच अंताक्षरी का मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं को दो भागों में बांटा गया। सभी महिलाओं ने सोलह शृंगारों से सुसज्जित होकर कैटवाक किया। निर्णायक मंडल में गीतांजलि वर्मा और गीता जैन रही। 50 वर्ष से कम आयु में मोनिका शर्मा को तीन क्वीन चुना गया, रजर अप सोनिया जैन रही। 50 से अधिक आयु में सुमन अग्रवाल को तीज महारानी और अमरेश त्यागी रनर अप रही। विजेताओं को तीज मुकुट और स्मृति चिह्न दिया गया। तीज तंबोला का सभी ने भरपूर आनंद लिया। प्रत्येक सिंघल और श्रुति सिंघल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संयोजिका शिखा भारद्वाज, पारुल जैन, रीना सिंघल रहे। संचालन कुलदीप भारद्वाज ने किया। परम कीर्ति शरण, सुनील गर्ग, संजय मित्तल, विनय शर्मा, सुनील अग्रवाल, प्रेमप्रकाश, संदीप जैन, प्रवीण सिंघल, मुकेश गुप्ता, दलीप बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें