फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो बूथों का हाल जानने निकले डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। शहर और देहात में बनाए गए पोलियो बूथों का डीएम ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। कई बूथों पर कार्यकर्ता अप्रशिक्षित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पोलियो की खुराक पिलाने के लिए शहर और देहात में 100 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का डीएम जीएस प्रियदर्शी, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने शुभारंभ किया। इसके बाद वैक्सीन लेकर कार्यकर्ताओं को बूूथ पर तैनात किया गया। इन पर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके बाद डीएम ने अनेक बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने लद्दावाला के बूथ पर जांच पड़ताल की तो यहां तीन कार्यकर्ता अप्रशिक्षित श्रेणी के मिले। इसके अलावा बूथ नंबर 22, 54, 55, 62 और 86 का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं से पूछताछ करने के साथ कई बिंदुओं पर रिपोर्ट ली गई। बूथ नंबर 86 पर कई कर्मचारी नहीं मिले। डीएम ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें