गो थेरेपी से होगा कैंसर का इलाज
बुढ़ाना। गायत्री गोधाम उकावली में अमेरिका के शिकागो आईं डॉ. कुसुम बेन ने बताया कि गो थेरेपी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर शोध कर रही डॉ. कुसुम बेन ने कहा कि गोमूत्र से विभिन्न बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली के गायत्री गोधाम में अमेरिका के शिकागो से आई डॉ. कुसुम बेन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर शोध कर रही हैं। उनका कहना है कि गायों के बीच में रहने से बहुत सी बीमारियां ठीक हो जाती है। गोमूत्र से कैंसर व मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी को ठीक किया जा सकता है। गरीब आदमी कैंसर व मधुमेह जैसी बीमारी का महंगे हॉस्पिटल में इलाज करवाने में असमर्थ होता है। गोमूत्र से गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए शोध किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने डॉ. कुसुम बेन के शोध कार्य की प्रशंसा की। गायत्री गोधाम के मालिक रविंद्र प्रताप ने बताया कि वे यहां पर विभिन्न बीमारियों को ठीक करने के विषय पर शोध कर रहे है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी दीपक कुमार, रामनाथ सिंह, सुदीप महात्मा आदि मौजूद रहे।