फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबरों के लिए शुरू हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग में नई सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले चार दिन नीलामी में भाग लेने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और बाद में तीन दिन नीलामी होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग वाहनों के वीआईपी रजिस्ट्रेशन नंबरों की इस बार ऑनलाइन नीलामी कर रहा है। मुजफ्फरनगर में एजेड सीरीज के वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया सात दिन तक दो चरणों में होगी। पहले चार दिन नीलामी में शामिल होने वाले वाहन स्वामियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें नंबर के लिए निर्धारित शुल्क का लगभग 33 फीसदी एडवांस जमा करना होगा। चार दिन तक रजिस्ट्रेशन होंगे और उसके बाद तीन दिन तक नंबर के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। बोली लगाने में केवल वही शामिल हो सकेंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है। एआरटीआई प्रशासन राजीव बंसल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। तीन मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं जो छह मई तक चलेंगे। सात, आठ और नौ मई को बोली लगाई जाएगी। नौ मई की शाम पांच बजे उच्चतम बोली लगाने वाले को नंबर एलाट होने की जानकारी दे दी जाएगी। यदि वह व्यक्ति नंबर नहीं लेता है तो उससे नीचे की बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें