जानसठ। जमीयत उलमा-ए हिंद के नगर महासचिव हाफिज मोहम्मद साजिद आदि ने शुक्रवार को एसडीएम विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि छह या सात मई से रमजान शुरू होने वाले हैं। इसके चलते कस्बे में सफाई, बिजली व पेयजल की विशेष रुप से व्यवस्था कराने की मांग की गई। इफ्तारी के समय व रात में तरावीह पढ़ने के समय बिजली की सप्लाई सुचारु रुप से होनी चाहिए ताकि रोजेदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने सभी मांगों को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग से बात करने व सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जावेद हुमायूं, मौलाना मूसा कासमी, मोहम्मद आबिद, मौलाना शोएब, नोमान, खालिद, साजिद चौधरी, इनाम अली, आफताब आलम, अबरार अहमद, अनवर अहमद आदि मौजूद रहे।